वडाला पुलिस थाने में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस, नारी शक्ति का किया गया सम्मान.

Date:

मुंबई वार्ता / राजेश जायसवाल

वडाला पुलिस थाने में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को निर्भया दस्ते के कार्यों और उनकी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

स्थानीय महिला नागरिकों ने वडाला पुलिस थाने के महिला पुलिसकर्मियों के प्रयासों एवं उनके कार्यों की जमकर सराहना की।वडाला पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजीव शेजवाल ने बताया कि इस दौरान महिलाओं को व्यक्तिगत सुरक्षा के संदर्भ में उपाय तथा अनजान व्यक्तियों से कोई निजी जानकारी शेयर ना करना, डिजिटल अरेस्ट और उनके दैनिक जीवन में आने वाली समस्याएं तथा लड़कियों एवं महिलाओं को यौन शोषण से संबंधित बनाए गए नए कानून के बारे में तथा पुलिस हेल्पलाइन 100 और 103 के अलावा साइबर अपराधों से संबंधित 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा महिलाओं को मोबाइल का उपयोग करते समय कुछ सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें समाज के हर नागरिक का योगदान जरूरी है।कार्यक्रम में महिलाओं के साथ पुलिस के व्यवहार पर भी चर्चा हुई। दक्षिण विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. देशमुख ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में वे बिना डरे पुलिस से संपर्क करें। मुंबई पुलिस महिला संबंधित अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान पोर्ट ज़ोन के पुलिस उपायुक्त डॉ. सुधाकर पठारे, वडाला पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजीव शेजवाल ने भी महिलाओं से संवाद साधा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में थाने के सभी पुलिसकर्मियों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नायर डेंटल कॉलेज हॉस्टल में गंदगी और अमानवीय हालात का मुद्दा सदन में गूंजा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई स्थित नायर हॉस्पिटल डेंटल...

कांदिवली में मीडिया कर्मियों के लिए होली उत्सव का आयोजन 4 मार्च को

मुंबई वार्ता संवाददाता शिवसेना (उबाठा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं...

स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

मुंबई वार्ता संवाददाता होली मिलन समारोहपरम् पूजनीय स्वानंद...

होली–धुलिवंदन पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 16,727 चालान; 1.99 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई ट्राफिक पुलिस ने होली और...