मुंबई वार्ता संवाददाता

संजय राऊत लगातार बेबुनियाद आरोप लगाते हुए झूठी बयानबाज़ी कर रहे हैं। वीएसआर का विमान देवेंद्र फडणवीस की निजी संपत्ति होने का झूठा आरोप लगाने वाले राऊत को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी उन्हें कानूनी नोटिस भेजेगी। यह चेतावनी भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने शनिवार को दी।


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कोई उद्धव ठाकरे नहीं हैं कि उनके पास निजी विमान हमेशा सेवा में खड़े रहें। पहले उद्धव ठाकरे के पास कितने निजी विमान हैं, यह जनता को बताएं और फिर इस तरह के बचकाने और निराधार आरोप लगाएं, ऐसा करारा प्रहार बन ने किया। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में बोल रहे थे।राऊत दोहरी बयानबाज़ी बंद करेंअरविंद केजरीवाल को सबूतों के अभाव में निचली अदालत से राहत मिली है।
इसके बाद इस मामले में सीआईडी और सीबीआई आगे की कार्रवाई करेंगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। साथ ही उपर के न्यायालय में भी इस मामले की सच्चाई सामने आएगी।एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जांच एजेंसियों पर दबाव डालने का आरोप लगाना और दूसरी तरफ केजरीवाल को राहत मिलते ही जांच एजेंसियों को स्वायत्त बताना, यह दोहरी भूमिका राऊत को बंद करनी चाहिए, ऐसा बन ने कहा।
अगर जांच एजेंसियों पर सरकार का दबाव होता तो क्या केजरीवाल को राहत मिलती? यदि राऊत में सोचने-समझने की क्षमता है तो उन्हें इस पर विचार करना चाहिए, ऐसा तंज भी उन्होंने कसा।श्री. बन ने आगे कहा कि राऊत बार-बार हवा में तीर चलाकर स्वयं ही मुंह के बल गिर चुके हैं। दूसरों पर बिना सबूत आरोप लगाने के बजाय पत्राचाल घोटाले में आम लोगों के घर हड़पकर अपनी तिजोरियां कैसे भरीं, इस का उन्हें जवाब देना चाहिए। वीएसआर कंपनी में किसकी भागीदारी है, यह राऊत प्रमाण सहित सिद्ध करें, ऐसी चुनौती भी उन्होंने दी।
अजित पवार विमान दुर्घटना प्रकरण में दर्ज आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट के अनुसार जांच जारी है, इसके बावजूद राऊत केवल प्रसिद्धी की लालसा में राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं, ऐसी आलोचना भी उन्होंने की।


