बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के चश्मदीद को मिली धमकी .

Date:

मुंबई वार्ता

एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के चश्मदीद गवाह को धमकी मिली है. इस मामले में मुंबई के खार पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि एक अज्ञात शख्स ने हत्या के गवाह के पास फोन किया था. उसने धमकी देते हुए कहा कि-” या तो 5 करोड़ रुपये की रकम दो वरना तुम्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे”. पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. अब तक इस संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह फोन किसने किया था. इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग या फिर किसी अन्य आपराधिक ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी भी नहीं ली है.

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को हत्या कर दी गई थी. वह अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के निर्मल नगर इलाके में स्थित दफ्तर में गए थे. वहां से निकलते वक्त तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया था. इसके बाद उन्हें तुरंत ही लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. उन पर हमले की जिम्मेदारी गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने ली थी. इस मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; बड़ा हादसा टला।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में...

मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रंगशारदा होटल समेत ₹332 करोड़ की संपत्तियां जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई में...