मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

रविवार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एससी -एसटी इम्पलाई एसोसिएशन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गयाl इस दौड़ का नाम “संविधान के सम्मान में दौड़ेगा भारत ” को मिली आपर सफलता ।
करीब 5 किलोमीटर के मैराथन दौड़ में लगभग 175 धावकों ने हिस्सा लिया l इनमें हर उम्र के पुरुष महिला और बच्चे शामिल हुए l बीपीसीएल के आई आर निधि से हुए मैराथन प्रतियोगिता में 65 वर्षीय छाया जाधव के आलावा 70 और इससे भी अधिक उम्र के बुजुर्गों सहित 13 साल की निवेदिता भोसले भी शामिल थी l
प्राप्त जानकारी के अनुसार एससी -एसटी इम्पलाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित ” संविधान के सम्मान में दौड़ेगा भारत ” मैराथन दौड़ का शुभारंभ बीपीसीएल रिफाइनरी स्पोर्ट्स क्लब से किया गया l जोकि दुलीप सिंह मार्ग होते हुए आर सी मार्ग पर स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप तक पहुंचा l इसके बाद आरसीएफ गेट नंबर दो की तरफ से होता हुआ कमबैक किया l इस दौड़ में मोहन राम (महाव्यवस्थापक, एच आर विभाग )और रमेश ठक्कर (उपमहाव्यवस्थापक), दामोदर कोली आदि शामिल थे l
मैराथन प्रतियोगिता के संचालक मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय बेले , सचिव सुशील भोसले और अनिल कांबले आदि सदस्य शामिल हैं l एसोसिएशन के मैराथन प्रतियोगिता में आरसीएफ पुलिस के वरिष्ट अधिकारी राजेश कुमार गाठे सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी मौजूद थे l


