श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

चुनाव आयोग की मदद से राज्य में मतगणना में गड़बड़ी कर जनता का वोट चुराने की सरकार बनी है. चोरी हुए बहुमत के बावजूद नई सरकार विवादों के साथ बनी है और इन तीनों पार्टियों के अंदरूनी विवादों ने देश में महाराष्ट्र की छवि खराब की है . इस प्रकार का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि, ” भले ही गुजरात की सरकार फिर से महाराष्ट्र के शीर्ष पर बैठी है, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, फुले, अंबेडकर के स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।”
नई सरकार के गठन पर बोलते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि,” महागठबंधन के पास बहुमत होने के बावजूद सरकार बनाने के लिए प्रयास करना होगा. मुझे नहीं लगता कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार को इस सरकार में ज्यादा महत्व दिया जाएगा. यह उन दोनों के लिए दिल्ली घूमने और मंत्री पद की भीख मांगने का समय था। मोदी की कृपा से शाह, शिंदे, अजित पवार सरकार में होंगे. बीजेपी को अब एकनाथ शिंदे की कोई जरूरत नहीं है, इसलिए बहुमत मिलने के बाद से बीजेपी और मोदी शाह ने शिंदे और अजित पवार को जगह दी है. बीजेपी ने एक बार फिर दो क्षेत्रीय पार्टियों का सफाया कर दिया है.बीजेपी की सरकार बन गई है और उन्हें अपने चुनावी वादे पूरे करने होंगे. किसान कर्ज माफी, कृषि पंप बिजली बिल माफी, प्यारी बहनों को 2100 रुपये प्रतिमाह, 2.5 रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती तुरंत लागू की जाए।”
नाना पटोले ने यह भी कहा कि, ” विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की संख्या कम हुई है लेकिन साहस और ताकत अभी भी है और जब तक सरकार से जनता के सवालों का जवाब नहीं मांग लिया जाता तब तक वह चैन से नहीं बैठेगी.”


