मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मुंबई में प्रदर्शन किया है.
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र महासचिव मेराज सिद्दीकी ने बताया कि विधायक एवं समाजवादी पार्टी, महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के निर्देशानुसार यह प्रदर्शन किया गया है. प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह को माफी मांगने को कहा गया. प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी, नगरसेवक, सेल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.


