मुंबई वार्ता संवाददाता

वरळी स्थित राज्य कामगार बीमा योजना अस्पताल का आज सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लिया।
स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा कि राज्य कामगार बीमा सोसायटी के माध्यम से श्रमिकों के लिए यह अस्पताल संचालित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल के माध्यम से श्रमिकों को बेहतर और शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में मरीजों से बातचीत की और उनकी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों की सेवा में तत्पर रहने और सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा।


