सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने दावा किया कि जीशान सिद्दीकी जांच से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें लगता है कि जांच सही दिशा में नहीं हो रही है।
जीशान ने मांग की है कि सरकार को नए सिरे से जांच शुरू करनी चाहिए। अगर बाबा सिद्दीकी को किसी बड़े राजनेता या बिल्डर का फोन आया था तो इसकी जांच होनी चाहिए। बिल्डर कौन था? राजनेता कौन था? राजनेता ने बाबा सिद्दीकी को क्यों फोन किया? बिल्डर बाबा सिद्दीकी से मिलने क्यों जा रहा था? इन सभी सवालों की पुलिस को जांच करनी चाहिए।
दानवे ने कहा कि, “अगर जीशान सिद्दीकी ने अपने बयान में इन संभावनाओं का जिक्र किया है तो इस मामले को गंभीरता से लेने जैसा है। जीशान सिद्दीकी के बयान के अनुसार राज्य सरकार को भी जांच करनी चाहिए।अलग-अलग राजनीतिक दलों में काम करने के दौरान स्थानीय राजनीति की संभावनाएं हो सकती हैं लेकिन मुझे ऐसा कोई नाम नहीं पता जिसकी पुलिस जांच करे।”


