श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

घाटकोपर के रोकडीया हनुमान मंदिर में रविवार को महाप्रसाद भंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया.
मंदिर के महंत नारायण महाराज ने बताया कि गत 4 वर्षो से मंदिर की ओर से हर रविवार को महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाता है. इस रविवार को भी महाप्रसाद भंडारे का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. भंडारे के दौरान 700 से अधिक लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम के दौरान मंदिर के ट्रस्टियों ने भी भंडारे के आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.


