मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

बोरीवली रेल्वे पुलिस ने 5 साल के बच्चे के अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को कल्याण से गिरफ्तार किया है और 5 साल के बच्चे को सही सलामत बचा लिया गया है। आरोपी ने बच्चे को अपहरण करने का सही कारण नही बताया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
दत्ताजी खुपेकर ( वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, बोरीवली जीआरपी ) से मिली जानकारी के अनुसार मीनाक्षी कृष्ण गुप्ता अपने पति और 5 साल के बच्चे के साथ गोरेगांव पूर्व रेल्वे ब्रिज के नीचे रहती है।उसने 11 फरवरी को सुबह 5 बजे के लगभग बोरीवली रेल्वे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके 5 साल के बच्चे का उसके पति के मित्र ने अपहरण कर लिया है। बोरीवली रेल्वे पुलिस तुरंत हरकत में आई और जगह जगह बच्चे को खोजना शुरू किया ।
बोरीवली रेल्वे पुलिस को तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से आरोपी के कल्याण में होने की जानकारी मिली। बोरीवली रेल्वेे पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्चे को सही सलामत बचा लिया गया।आरोपी मनोज कुमार कन्नौजिया उर्फ करन कन्नौजिया गोरेगांव का रहने वाला है। आगे की जांच बोबोरीवली रेल्वे पुलिस कर रही है।


