आज समाज के सभी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है – डॉ. एस अन्नामलाई.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

महिलाएं आज देश विदेश में प्रशासनिक, वैज्ञानिक, राजनीतिक, शिक्षा, चिकित्सा और खेल कूद में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यूं कहा जाय कि महिलाएं आज की २१ वीं सदी में पुरुषों के बराबर ही सभी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उपरोक्त बातें शिवसेना संगठक और उपविभाग प्रमुख डॉ. एस अन्नामलाई ने साकीनाका के सत्यनगर में चांदीवली शिवसेना शाखा क्रमांक १६२ की ओर से आयोजित महिलाओं के हल्दी कुंकू समारोह में कही।

बता दें कि ८ मार्च को विश्व महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में पूर्व नगरसेविका ललिता अन्नामलाई की ओर से भव्य रूप से हल्दी कुंकू समारोह का आयोजन किया गया। हल्दी कुंकू समारोह में भारी संख्या में साकीनाका के सत्यनगर और कृष्णानगर की महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर डॉ. एस अन्नामलाई ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम की संयोजक पूर्व नगरसेविका ललिता अन्नामलाई ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के ऊपर घर चलाने से लेकर बच्चों की शिक्षा दीक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। अपने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए महिलाओं को विशेष ध्यान देना होगा। हल्दी कुंकू समारोह को सफल बनाने के लिए डॉ संतोषवेल अन्नामलाई ने काफी भागदौड़ की। इस अवसर महिलाओं को रोटी गरम रखने के लिए हॉट पॉट वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ड्यूटी के दौरान रील्स-वीडियो बनाने पर MSRTC कर्मचारियों को रोक, प्रचार के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को बढ़ावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC)...