● बिना टिकट यात्रा कर रही लड़की से टीसी से पूछा तो टीसी के ऊपर फेंके पैसे
सुनील शर्मा/मुंबई वार्ता
आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे ठाणे जिले के डोंबिवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर टिकट चेक कर रहे टीसी से एक युवती की बहस हो गई. युवती के पास टिकट नहीं था, टीसी ने उसे पकड़ लिया और टिकट न लेने के लिए उस पर कार्रवाई की.
गुस्साई लड़की ने टीसी पर पैसे फेंके और वहां से जाने लगी . इस घटना पर रेल्वे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और लड़की को हिरासत में ले लिया. सुबह के समय बिना टिकट यात्रा करने वाले कई यात्रियों को देखते हुए रेल्वेे प्रशासन ने उपनगरीय स्टेशनों पर टिकट चेकिंग सख्त कर दी है.


