केंद्रीय मंत्री पीयूष जी गोयल का उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने की ओर एक और कदम. झोपड़पट्टी वासियों को मिले पक्के घर.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

शनिवार को बोरीवली पश्चिम स्थित बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आर-मध्य कार्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष जी गोयल ने 91 झोपड़पट्टी वासियों को पक्के घरों की चाभियों दी और पुनर्वास कार्य सम्पन्न हुआ।

बोरीवली पश्चिम में महात्मा फूले नगर झोपड़पट्टी के पात्र घरों के रहवासियों को उनके अधिकार का पक्का घर मिला है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी ने दी है।

इन घरों में पानी बिजली, शौचालय की सुविधा के साथ रसोई घर का भी इंतजाम है। इस अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, स्थानिक विधायक संजय उपाध्याय, परिमंडल 7 की उप आयुक्त डॉ.भाग्यश्री कापसे, आर मध्य विभाग अधिकारी संध्या नांदेडकर भी उपस्थित थे।

पीयूष गोयल ने पूर्व विधायक विनोद तावड़े, तत्पश्चात सुनील राणे एवं वर्तमान विधायक संजय उपाध्याय, साथ ही कई वर्षों तक लगातार प्रयास करने वाले पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा महात्मा फूले नगर झोपड़पट्टी वासियों के पक्के घरों के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। साथ ही भविष्य में नए झोपड़े न बने और कोई अवैध निर्माण कार्य का अवसर न मिले, ऐसी चेतावनी केंद्रीय मंत्री गोयल ने अपने वक्तव्य में दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय...

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...