बब्बन दुबे की पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन.

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार दुबे के मछली गांव स्थित आवास पर उनके पिता स्वर्गीय पंडित बब्बन दुबे “आचार्य” की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ तथा महाप्रसाद का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सेवा निर्मित के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, तिब्बती विश्वविद्यालय सारनाथ के पूर्व प्रोफेसर डॉ बाबुराम त्रिपाठी, पीजी कॉलेज के प्रबंधक श्याम सिंह, एडवोकेट हरगोविंद सिंह, जिले के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक मिश्रा, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार मिश्रा, पीजी कॉलेज बदलापुर के प्रोफेसर डॉ ओम प्रकाश दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र मणि दुबे, भाजपा नेता मिथिलेश कुमार सिंह, प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ रमाकांत सिंह, अधिवक्ता अरुण कुमार तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार सुनील मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्व. बब्बन दुबे के पौत्र सहायक कमिश्नर जीएसटी अभिषेक कुमार दुबे ने उपस्थित समाज के असहाय तथा निर्बल लोगों को यथोचित दान भी दिया। अंत में अनिल दुबे ने सभी उपस्थित लोगों के आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय बब्बन दुबे आदर्श प्रधानाध्यापक होने के साथ-साथ प्रकांड विद्वान भी रहे। यही कारण था कि क्षेत्र में लोग उनका बड़ा सम्मान करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...