रमेश मिश्रा ने दिल्ली में चलाई साइकिल, मोटापा मुक्त भारत का दिया संदेश।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

साइकलथॉन फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) ने फिट इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “संडेज़ ऑन साइकल्स” का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के “मोटापा मुक्त भारत” के दृष्टिकोण को साकार करना है।

देशभर में 35 स्थानों पर साइकलथॉन का आयोजन किया गया, जिससे फिटनेस और सक्रिय जीवन शैली का संदेश फैला। लखनऊ संस्करण में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री,भारत सरकार, राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, और खेल मंत्री उत्तर प्रदेश, गिरीश चंद्र यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

दिल्ली संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक बदलापुर, और PEFI के गणमान्य सदस्य डॉ. ए.के. बंसल (अध्यक्ष, PEFI) व डॉ. पीयूष जैन (राष्ट्रीय सचिव, PEFI) मौजूद रहे। दिल्ली में 1700 से अधिक साइक्लिंग उत्साही इस आयोजन में शामिल हुए और इसे एक बड़ी सफलता दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

94 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद मुंबई महानगरपालिका का बजट मंजूर, 188 नगरसेवकों ने लिया हिस्सा।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का वर्ष...

मुंबई में तरबूज खाने से हुई रहस्यमयी मौत: फॉरेंसिक जांच में चौकाने वाला खुलासा ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधोनी इलाके में डोकाडिया...

आदर्श शिक्षिका अंजू की विदाई समारोह में पहुंचे महाराष्ट्र शिक्षण संचालक डॉ महेश पालकर ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय शिक्षक हमारे जीवन के आधारस्तंभ...