मुंबई वार्ता संवाददाता

शिवसेना के वरिष्ठ नेता, प्रवक्ता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने उत्तर भारत की लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्याओं को लेकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कुर्ला) का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को समझा और रेलवे अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा।


निरीक्षण के दौरान निरुपम ने कई गंभीर समस्याओं पर ध्यान दिलाया, जिनमें परिसर के बाहर शौचालय की कमी, स्वच्छ पेयजल की अनुपलब्धता, वेंडरों द्वारा ओवरचार्जिंग, रिक्शा-टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना भाड़ा वसूली, कुलियों द्वारा अधिक शुल्क और टिकट खिड़कियों पर दलालों की सक्रियता शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने पैंट्री कार का निरीक्षण कर सुधार के लिए रेलवे अधिकारियों को सुझाव दिए।इस अभियान में उत्तर भारतीय सभा शिवसेना के कार्याध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश सिंह, दशरथ सकपाल, अनिल शुक्ला, सुभाष यादव, मनोरमा सिंह, रश्मि मिस्त्री रोजी, गोविंद यादव, लालसाहब यादव, कमलेश, संतोष पाठक, मिथुन सिंह, फिरोज शाह, बृजेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।शिवसेना और उत्तर भारतीय सभा ने यात्रियों की सहायता के लिए टर्मिनस पर प्रतिनिधियों को तैनात करने का ऐलान किया है, जो हरसंभव मदद उपलब्ध कराएंगे।
निरुपम ने कहा, “हम यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं और रेलवे प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।”रेलवे सुधार सुझावमुंबई लोकल ट्रेन समस्याएं


