डॉ.संगीता तिवारी को मिला राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार।

Date:

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय

डॉ. संगीता तिवारी को राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया । शिक्षिका साहित्यकार, समाज सेविका एवं कवयित्री डॉ. संगीता तिवारी को साहित्यिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अमरावती स्थित अखिल भारतीय कला जीवन बहुउद्देशीय संस्था की ओर से पुणे के ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले सभागृह में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. युवराज ठाकरे, मराठी चित्रपट महामंडल के अध्यक्ष मेघराज राजे भोसले, प्रख्यात साहित्यकार एवं समाजसेविका डॉ. अलका नाईक, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुलकर्णी सुपेकर, प्रसिद्ध अभिनेत्री मयूरी प्रमोद राव नवाठे और एडवोकेट रमेश राठौड़ सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

समारोह के दौरान डॉ. संगीता तिवारी को विशेष सम्मानचिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।डॉ. संगीता तिवारी ने इस पुरस्कार को समाज और शिक्षा क्षेत्र में अपने निरंतर प्रयासों का परिणाम बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ.संगीता तिवारी ने अपने साहित्यिक एवं सामाजिक कार्य के दौरान शिक्षा की आधारभूत संरचना तथा सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आखिर शुरू हुआ कुर्ला स्कायवॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला (पश्चिम) स्थित टैक्सीमेन कॉलोनी से...