मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई क्राइम ब्रांच के पश्चिम साइबर सेल ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार Ask imvestment manager limited कंपनी का कर्मचारी बताकर कुछ लोगों द्वारा आम नागरिकों से शेयर बाजार में निवेश कराने का गोरखधंधा शुरू था। एक व्यक्ति को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 14.95 लाख धोखा दिया गया। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और 3 आरोपियों विपुल पाटडे, अनमोल शाही और शिवम ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


वरिष्ठों के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई पश्चिम प्रादेशिक साइबर सेल थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्ता राम चौहान की टीम ने की है।


