कप्तान मलिक राष्ट्रवादी एकजुट कामगार संघ के सहसचिव नियुक्त।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के मार्गदर्शन में, पूर्व नगरसेवक कप्तान मलिक को राष्ट्रवादी एकजुट कामगार संघ के सहसचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी एकजुट कामगार संघ के अध्यक्ष संतोष धुवाली ने कप्तान मलिक को सह सचिव पद का नियुक्ति पत्र सौंपा और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर संगठना के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ टी. कांबले और कोषाध्यक्ष संजय तटकरे उपस्थित थे।अपनी नियुक्ति पर मलिक ने आश्वासन दिया कि वह कामगारों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। कप्तान मलिक को राष्ट्रवादी एकजुट कामगार संघ का सहसचिव बनाए जाने पर चांदिवली तालुका राकांपा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बधाई दी है।

बता दें कि पूर्व नगरसेवक कप्तान मलिक ने नगरसेवक पद पर रहने के दौरान अपने वार्ड में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाया है। वर्तमान समय में भी मलिक कुर्ला पूर्व के अपने वार्ड में नागरिक समस्याओं को सुलझाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय...

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...