मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है।इस बार महाराष्ट्र में 12 वीं में कुल 91.88 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए है।
लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है.
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और hscresult.mkcl.org पर चेक किया जा सकता है. इसके अलावा छात्र DigiLocker के जरिए भी अपना मार्कशीट देख सकेंगे.महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के विकल्प mahahsscboard.in
hscresult.mkcl.org
results.digilocker.gov.in
हर साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में लाखों स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं एग्जाम में शामिल हुए थे.
निम्नलिखित राज्यों में 12 वी के परिणाम इस प्रकार हैं:-कोल्हापुर – 93.64% मुंबई – 92.93%छत्रपति संभाजीनगर – 92.24%अमरावती – 91.43%पुणे – 91.32%नासिक – 91.31%नागपुर – 90.52%लातूर – 89.46%


