अंतरराष्ट्रीय पहलवान रीतू फोगाट का सार्वजनिक सम्मान।

Date:

● ब्रह्माकुमारीज मालाड और इनफिनिटी मॉल का आयोजन

वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

अध्यात्म के साथ समाज सेवा में समर्पित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मालाड केंद्र एवं इनफिनिटी मॉल मालाड के संयुक्त संयोजन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में उदीयमान खिलाड़ियों की जिज्ञासाओं का समाधान प्रस्तुत किया गया।

मालाड पश्चिम के लिंक रोड स्थित इनफिनिटी मॉल के सभागृह में हुए कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान रीतू फोगाट का सार्वजनिक सम्मान किया गया।

ब्रह्माकुमारी मालाड केंद्र की नीरजा बहन ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए रीतू फोगाट का स्वागत किया। रीतू फोगाट ने स्टेज पर ही मार्शल आर्ट के करतब दिखाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। फोगाट ने बच्चों के साथ पैंतरे करके उनको प्रेरित किया।

ब्रह्माकुमार संजय पोरवाल ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन किया। रीतू फोगाट ने अपने अनुभव शेयर करते हुए सभी सवालों का जवाब देते हुए कार्यक्रम में मौजूद उदीयमान खिलाड़ियों की जिज्ञासा को शांत किया।

उन्होंने कहा कि पहलवानी की यात्रा सरल नही होती पर यह इतनी कठिन भी नहीं होती। खेलने की उम्र में हम बहनों ने पहलवानी की कठिन राह चुनी। ब्रह्माकुमारीज सेंटर पर मैं नियमित रूप से जाती रहती हूं। जब भी समय मिलता है, मेडिटेशन (ध्यान) जरूर करती हूं।

कार्यक्रम में फोगाट के पति सचिन का भी स्वागत किया गया। उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किए। समारोह में मौजूद अभिनेता राजीव भारद्वाज ने भी अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...