पार्किंग नहीं तो कार नहीं:- परिवहन मंत्री का फरमान।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र में अब आपके पास पार्किंग नहीं होगी तो आप नई कार नहीं खरीद सकेंगे।

महाराष्ट्र में अब नई कार लेना और भी ज्यादा मुश्किल होने वाला है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोमवार को यह घोषणा की है कि जब तक खरीददार संबंधित नगर निकाय में पार्किंग स्थान का प्रमाण पत्र नहीं दे देता, तब तक उसके नाम पर नए वाहन का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। यह निर्णय मुख्य रूप से मुंबई महानगर क्षेत्र में बढ़ते पार्किंग संकट से निपटने के लिए लिया गया है।

राज्य की नई पार्किंग नीति पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई है। बैठक के बाद मंत्री सरनाईक ने कहा, ” हम पार्किंग स्थल बनाने पर विचार कर रहे हैं। विकास नियमों का पालन किया जाना चाहिए और डेवलपर्स को फ्लैटों के साथ पार्किंग की जगह भी देनी चाहिए। अब जो नए खरीदार होंगे उनके पास यदि नगर निकाय से पार्किंग आवंटन प्रमाण पत्र नहीं है, तो उनके नाम से नए वाहनों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता श्री कृष्ण समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की...

19 वर्षों से फरार चोरी का आरोपी बांद्रा से गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस के खार पुलिस स्टेशन...