इंद्रलोक हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आयुक्त से मिले शैलेश पांडे।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के प्रवक्ता शैलेश पांडे ने मीरा भाईदर महानगर आयुक्त राधा विनोद शर्मा से मिलकर पत्र द्वारा निवेदन दिया ।

उन्होंने निवेदन किया कि इंद्रलोक फेस 4,गोल्डन नेस्ट स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के सामने आरएनए बिल्डर्स के निर्माणाधीन इमारत के निर्माण कार्य के दौरान हुए गलत तरीके से हो रहे कार्यों के कारण तथा बेसमेंट में ज्यादा गहरा खड्डा खोदने के कारण वहां के गटर और रोड जमीन में धस गए। सी सी रोड टूटकर जमीन में धस गया। उस स्थान पर गोल्डन नेस्ट स्कूल एंड जूनियर कॉलेज ,तपोवन स्कूल ,मार्केट, रहिवासी क्षेत्र होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। जनहानि नहीं हुई परंतु इतनी बड़ी लापरवाही आखिर कैसे हुई ? आखिर क्या रेवेन्यू विभाग ने इतने गहराई तक मिट्टी खोदकाम की अनुमति दी थी ? क्या भवन निर्माता के पास सारी विभागीय रेवेन्यू,नगररचना की अनुमति थी? विभागीय अधिकारियों ने साइट का निरीक्षण किया या नहीं ? यदि किया था तो इस प्रकार का खोदकाम और निर्माणकार्य गलत तरीके से सी सी रोड से सटाकर कैसे हो रहा था? जो बिल्कुल गलत था और इस हादसे के लिए कारणभूत भी बना।

उन्होंने यह भी बताया कि इतने बड़े हादसे के लिए RNA बिल्डर्स के जवाबदार भवन निर्माता , मीरा भाईंदर महानगरपालिका के नगर रचना विभाग के अधिकारी एवं जवाबदार विभागीय अधिकारी तथा रेवेन्यू विभाग के जो अधिकारी जवाबदार हैं उन पर त्वरित F I R दाखिल कर कठोर कानूनन कार्रवाई की जानी चाहिए ।

शैलेश पांडे ने कहा कि इंद्रलोक के स्थानिक नागरिकों को आने-जाने में असुविधा ना हो इसलिए तुरंत आरएनए बिल्डर्स के द्वारा उसे सीसी रोड और गटर का विकास कार्य त्वरित करवा कर लिया जाए तथा संबंधित उपरोक्त सभी जवाबदार लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

मीरा भाईदर महानगर पालिका आयुक्त राधा विनोद शर्मा ने सकारात्मक जवाब देते हुए जवाबदार भवन निर्माता एवं सम्बन्धितो पर कठोर कानूनन कार्रवाई ,आर्थिक दंड की कार्रवाई तथा नागरिकों को सुविधा हेतु मि-भा-मनपा की सी सी रोड,गटर भवन निर्माता से पुनः निर्माण कार्य जल्द करवाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता श्री कृष्ण समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की...

19 वर्षों से फरार चोरी का आरोपी बांद्रा से गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस के खार पुलिस स्टेशन...