ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

ईश्वर की शरण में जाने वाला व्यक्ति सुख और शांति की प्राप्ति करता है। ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित है। इसलिए संसार में जो कुछ भी है वह ईश्वर से व्याप्त है। ईश्वर की इसी व्यापकता को स्वीकार करते हुए अपना कर्म करें। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित भेलूपुर (तियरा) गांव में पूर्व प्रधानाचार्य रामसागर तिवारी के आवास पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन व्यास पीठ से बोलते हुए कथावाचक अशोकानंद महाराज ने उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि भगवान सबके प्रति समान भाव रखते हैं और वे केवल प्रेम और करुणा से भरे हुए हैं। दुःख हमारे अपने कर्मों का परिणाम होता है। 17 मई से चल रही कथा का समापन 24 मई को हवन तथा प्रसाद वितरण के साथ होगा। 25 मई को शाम 4 बजे से महाप्रसाद एवं भंडारा का आयोजन किया गया है।

कथा के मुख्य यजमान रामसागर तिवारी तथा उनकी धर्मपत्नी निर्मला तिवारी, यजमान रामसागर तिवारी के तीनों पुत्र प्रधानाध्यापक तथा उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ,प्रवक्ता कैप्टन डॉ. सुनीलकांत तिवारी तथा प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार तिवारी हैं। शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित कथा में भारी संख्या में लोग कथा का श्रवण कर रहे हैं।

कथा में शामिल वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, भाजपा युवा नेता अखिल मिश्र, मंडल अध्यक्ष सिकंदर मौर्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रभात जी, सह जिला कार्यवाह वीरेंद्र जी, सह खंड कार्यवाह कपिल जी, पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पाण्डेय, प्रान्त गोरक्षा प्रमुख महेंद्र जी, पूर्व जिला सम्पर्क प्रमुख प्रमोद जी, मंडल कार्यवाह अरुण जी, राजेंद्र शुक्ल , राजेन्द्र मिश्रा, सतीश मिश्रा, बृजेश यादव, हरे कृष्ण जी, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता सतीश पाण्डेय, प्रधानाध्यापक शिवशंकर तिवारी, माता प्रसाद चौबे, कमल तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्र, राजीव पांडे, श्याम लाल यादव, हरिश्चंद्र यादव, बृजेश यादव, प्रमोद यादव, डॉ रामबली, डॉ आशुतोष तिवारी, डॉ विश्रुत तिवारी, अभिषेक तिवारी, सत्यम, हर्ष समेत सैकड़ों भक्तों ने कथा का रसपान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के बदलते स्वरूप और आधुनिक परिवहन ढांचे से प्रभावित राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव...