■ 64 मीटर की सीढ़ी 10 करोड़ में खरीदी और 68 मीटर की सीढ़ी 20 करोड़ रुपयों में।
श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

अग्निशमन दल के लिए सीढ़ी खरीदने के मामले में जनता के रुपयों के साथ हरामखोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मात्र 4 मीटर अतिरिक्त ऊंची 4 सीढ़ीया खरीदने के लिए मनपा प्रशासन 40 करोड़ रुपयों का भुगतान करने वाली है। इस बात की जानकारी भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट ने दी है।
भालचंद्र शिरसाट ने बताया कि अग्निशमन विभाग के पास 70,81 और 90 मीटर ऊंचाई की इमारतों तक पहुंचने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म बिठाए गए वाहन है। 64 मीटर ऊंचाई सीढ़ियां अग्निशमन दल के पास उपलब्ध है। बिना हाइड्रोलीक प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल के ये सीढ़ियां 21 मंजिले की इमारतों तक पहुंचती हैं। जबकि हाइड्रोलीक प्लेटफॉर्म पर बिठाने पर पहुंच 30 मंजिला से अधिक तक होती है।


उन्होंने बताया कि सीढियों को मनपा ने वर्ष 2017-18 में टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से 64 मीटर ऊंची सीढ़ियां रू 10 करोड़ में खरीदी गई थी। अब 68 मीटर ऊंची सीढियों को खरीदने का टेंडर निकाला गया है । इतनी ऊंचाई की सीढ़ियां सिर्फ magriyus GMBH कंपनी ही बनती है। इसलिए इस टेंडर प्रक्रिया में अन्य किसी कंपनी ने हिस्सा ही नहीं लिया। इसी अवसर का गलत उपयोग करते हुए उक्त कंपनी ने मनपा से 4 सीढियों का 40 करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूलने की युक्ति लगाई है और मुंबई महानगर पालिका आम जनता के खून पसीने की कमाई को लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इन 68 मीटर सीढियों का इस्तेमाल मात्र 22 मंजिले तक पहुंचने में होगा जबकि हमारे पास हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के वाहन है जो कि खुलने में मात्र 3 से 4 मिनट का समय लेते हैं। अब ऐसे हालात में मनपा का पूरा टेंडर शक के घेरे में है।
भालचंद्र शिरसाट ने इस मामले की शिकायत मनपा अतिरिक्त आयुक्त डॉक्टर अमित सैनी से की है और मामले की जांच की मांग की है।


