श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता
घाटकोपर पंत नगर पुलिस थाने के अंतर्गत हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को जीशान रफीक शेख की एक दुपहिया वाहन चालक से विवाद हो गया। आरोपी ने जीशान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गया। जीशान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पंत नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
क्राइम ब्रांच की पांच यूनिट ने मामले की जांच शुरू की और 24 घंटों के अंदर आरोपी सूरज जयसवाल को विक्रोली से गिरफ्तार कर लिया है।
सह पुलिस आयुक्त लखमी गौतम (अपराध), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे, पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 6,7,8,10,11 और 12 की टीम ने की है।


