● अजित पवार ने मुंबई में अमित शाह से की मुलाकात
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

राजनीतिक गालियारो में चर्चा है कि छगन भुजबल को मंत्री बनाए जाने से पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कॉंग्रेस नेता धनंजय मुंडे काफी नाराज हुए हैं। चर्चा है कि मुंडे की नाराजगी और मंत्रिमंडल में पुनर्वापसी के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच सह्याद्री गेस्ट हाउस में 20 मिनट तक मुलाकात हुई है।


इन सभी राजनीतिक घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि में अजित पवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच हुई मुलाकात खास मायने रखती है। इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत महागठबंधन के सभी नेता यह जानने को उत्सुक हैं कि दोनों के बीच असल में क्या चर्चा हुई ?
गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को महाराष्ट्र के दौरे पर थे। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अशोक चव्हाण के आवास पर गए। अमित शाह ने नांदेड़-वाघाला नगर निगम द्वारा स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वे अशोक चव्हाण के आवास पर गए।


