मुंबई वार्ता संवाददाता

सांताक्रूज और बांद्रा पूर्व में कई हजार स्क्वायर फुट अवैध निर्माण किया जा रहा है और मुंबई महानगर पालिका प्रशासन इस ओर अनदेखी कर रहा है।


सांताक्रूज पूर्व, प्रभात कॉलोनी, चोपड़ा कंपाउंड, मनपा बीट चौकी 87 के अंतर्गत 4 हजार स्क्वायर फुट पर दो मंजिला अवैध निर्माण किया जा रहा है। मनपा H- पूर्व अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद यह अवैध निर्माण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।इसी तरह से बांद्रा पूर्व, नौपाड़ा, घास बाजार रोड,बाबाजी बिल्डिंग नंबर 22 के पास हज़ारों स्क्वायर फुट पर अवैध तरीके से RCC निर्माण किया जा रहा है। मनपा की ओर से 354 की नोटिस दी गई है। इसके बावजूद अवैध निर्माणकर्ता बिना रोकटोक अवैध निर्माण कर रहा है।


दोनों ही मामले में मनपा अधिकारियों ने जमकर रिश्वतखोरी की है। यही कारण है कि उनकी जानकारी में यह अवैध निर्माण हो रहा है और इसे रोकने की कोशिश तक नहीं की जा रही है।


