डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं डॉ मंजू लोढ़ा।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

साहित्य, समाज सेवा और राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने वाली लोढ़ा फाउंडेशन और इंटरनेशनल जैन साहित्य संगम की अध्यक्ष, महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष, परम चक्र अवॉर्ड डायरी लेखिका , सुप्रसिद्ध साहित्यकार तथा प्रेरणादायक वक्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को मुंबई सीजन– 8 में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

30 मई को वी बी चव्हाण ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ मंजू लोढ़ा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत माता के ऐसे सपूत रहे जिन पर पूरे देशवासियों को गर्व है। उनकी सादगी, विनम्रता, ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा उनके परिवार में भी दिखती है। ऐसे महान व्यक्ति के नाम पर पुरस्कार प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके सेवा पथ पर एक और प्रेरणादायक उपलब्धि है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में वे पूरे मनोयोग के साथ काम करती रहेंगी।

इस अवसर पर भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के भतीजे एपीजेएमजे शेख सलीम, यूएई की पावर वूमेन आफ लिगेसी डॉ अरशी अयूब जवेरी, पुरस्कार की संस्थापक सोनिया मेयर समेत अनेक विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गोरेगांव कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, सहपाठी समेत 6 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के गोरेगांव इलाके में आयोजित...

मुंबई में अवैध फेरीवालों पर सख्ती: बीएमसी ने 20 हॉटस्पॉट चिन्हित किए, लाइसेंसधारियों को मिलेगा QR कोड।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शहर...

बीएमसी मुख्यालय में शिवसेना (UBT) पार्षद के पर्स से ₹20 हजार चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता शिवसेना (UBT) की पार्षद लक्ष्मी भाटिया...

‘डूबता महाराष्ट्र’ बनाने का पाप महायुती सरकार का, जनता नहीं करेगी माफ: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल...