■ विकास भी और विरासत भी के मंत्र को किया चरितार्थ ।
मुंबई वार्ता संवाददाता

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष जी गोयल ने उत्तर मुंबई की ऐतिहासिक गुफा कान्हेरी गुफा, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान परिसर में योग अभ्यास उत्तर मुंबई की जनता के साथ किया।


अप्रतिम ऐतिहासिक महत्व, देश की विरासत भी और यहां आज मोदी सरकार में हुआ विकास भी! ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर आज एक साथ सैकड़ों ॐ की पवित्र ध्वनि गुंजायमान हुई।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने योगाभ्यास की अनेक मुद्रा से संपूर्ण योगाभ्यास को न्याय दिया। कान्हेरी गुफा के पर्वतों के मध्य में योगाभ्यास करते हुए सैकड़ों नागरिकों ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सीधा संवाद भी सुना। केंद्रीय मंत्री गोयल के साथ विधानपरिषद सदस्य प्रवीण दरेकर, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक संजय उपाध्याय, दिपक तावड़े,संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की अधिकारी सौ.अनीता पाटिल एवं सौ.रेवती कुलकर्णी भी योगाभ्यास से जुड़े।
तत्पश्चात विधायक योगेश सागर के साथ चारकोप में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन के स्ट्रीट योगा में, विधायक संजय उपाध्याय जी के साथ बोरीवली के कोरा केंद्र मैदान में, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी जी के साथ पोईसर जिमखाना में, विधायिका मनीषा चौधरी जी के साथ दहिसर पश्चिम के लोकनेता गोपीनाथ मुंडे स्टेडियम में मंत्री महोदयने योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर विधान परिषद विधायक दल नेता प्रवीण भाऊ दरेकर, जिला अध्यक्ष दिपक तावड़े (बाळा भाई), गणेश खणकर , अमर शाह, निला सोनी, नगरसेवक गण,भाजपा पदाधिकारी, अंबिका योग कुटीर, पतंजलि योग संस्थान, आदियोगी योग संस्थान,श्रीश्री रवि शंकर योग संस्थान के एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, भिन्न भिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं समाजसेवी, उद्योगपति, नागरिक गण उपस्थित रहे और योगाभ्यास किया।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने योगाभ्यास के द्वारा अपने अनमोल जीवन को नि:शुल्क रूप से हो रहे लाभ का संदेश दिया। ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई तमाम देशवासियों को दी।


