डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया गया अभिवादन।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री तथा देश की एकता और अखंडता के प्रबल समर्थक रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण अभिवादन किया गया। उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेगा का नारा देने वाले डॉ मुखर्जी भारत माता के अमर सपूत रहे। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

विधानसभा प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर वक्ता, महान देशभक्त तथा अडिग विचारधारा वाले व्यक्ति रहे। कश्मीर को लेकर किया गया उनका संघर्ष और बलिदान हमेशा याद किया जाता रहेगा।

मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने कहा कि संसद में उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने की जोरदार मांग की थी,जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया।

उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान कर दिया। वह भारत माता के ऐसे सपूत थे, जिनसे देशवासियों को हमेशा देशभक्ति की प्रेरणा मिलती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आरे की 65 एकड़ जमीन पर होगा वृक्षारोपण, घनता बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष...

धारावी पुनर्विकास पर सियासत तेज: 90% स्थानीयों को ‘अपात्र’ बताकर बेघर करने की साजिश—वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट को...

दक्षिण भारत ने भाजपा के विषैले विचार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को नकारा: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता केरल की जागरूक जनता ने कांग्रेस...