मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

“आपली माती आपली माणस” ने पोलादपुर तालुका के श्री राम वरदायिनी माध्यमिक विद्यालय में तालुका के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक, विभिन्न किस्मों के हजारों पेड़ और 100 युवाओं को हेलमेट वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को ‘नरवीर सम्मान’ से सम्मानित किया


।कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण ऐतिहासिक और लोकप्रिय फिल्म ‘छावा’ के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने मार्गदर्शन किया। उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, “यदि आप समाज में एक अच्छे व्यक्ति के रूप में रहना चाहते हैं, तो आपको श्री छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन का अध्ययन करना चाहिए। उनकी जीवन से प्रेरणा लें।”
कार्यक्रम में रायगढ़ शिक्षण प्रसारक मंडल के अध्यक्ष हनुमान नाना जगताप, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रकांत कलंबे, पोलादपुर तहसीलदार कपिल घोरपड़े, महावितरण अधिकारी बालू चोरमारे, पुलिस निरीक्षक आनंद रावड़े सहित अन्य सरकारी अधिकारी उपस्थित थे। संस्था के संस्थापक राज पार्टे, अध्यक्ष नीलेश कोलस्कर, कार्यकारी अध्यक्ष संजय उतेकर आदि के साथ संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
समाजसेवी रमाकांत म्हात्रे के साथ ही कार्यक्रम के विशेष कार्यकारी अध्यक्ष रायगढ़ जिला शारीरिक शिक्षण संगठन किसन सुरवसे, गुहागर मुख्य अधिकारी स्वप्निल चव्हाण आदि गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रकांत कळंबे ने अपने भाषण में “आपली माती आपली मानस” संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “यह संस्था समाज को न्याय दिलाने की लड़ाई में सबसे आगे है। अन्य लोगों को भी संस्था के ‘एकी के बल’ के सिद्धांत का पालन करना चाहिए।”


