भारतीय सदविचार मंच द्वारा काजूपाड़ा के बच्चों को निःशुल्क नोटबुक वितरित ।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

सामाजिक साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच द्वारा दत्तक ली गयी बस्ती जिवदानी नगर, काजूपाड़ा (घोड़बंदर रोड, ठाणे )के छात्रों (पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा )को दहिसर(पूर्व) स्थित भारतीय सदविचार मंच सभागार में निशुल्क नोटबुक का वितरण किया गया।

संस्था संस्थापक, मुख्य मार्गदर्शक डॉ.राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता , मुख्य अतिथि प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली के मुख्य आतिथ्य और संस्था अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी के मुख्य संयोजन में संपन्न इस कार्यक्रम में शिक्षाविद् डॉ. हृदयनारायण मिश्रा, समाजसेवी श्रीकांत पाण्डेय, वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.आर.के.चौबे, वरिष्ठ पत्रकार द्वय विनोद यादव,शिवपूजन पाण्डेय, समाजसेवी हरिशंकर तिवारी, संस्था के शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक हरिप्रसाद पाण्डेय , पूर्व महामंत्री बी.पी. मिश्रा, युवा समाजसेवी ललित शुक्ला, ययीन पाठक,संस्था शुभेच्छु दीपक खेर, गुरुदेव मिश्रा और विनोद (पप्पू) तिवारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था महामंत्री नागेन्द्र मिश्रा और उपाध्यक्ष पंडित कमलाशंकर मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। संस्था कार्यकारिणी के पदाधिकारी महेंद्रकुमार मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, हेमन्त पाण्डेय, गणेश प्रसाद पाण्डेय,बीएम गुप्ता, शाखा प्रभारी रत्नेश दुबे, रामप्रकाश तिवारी,उमेश सिंह,डॉ.मनोज मिश्रा, अजय तिवारी, सूर्यप्रकाश (संतोष) मिश्रा और संस्था की शाखा काजूपाड़ा के संयोजक प्रमोद तिवारी और सचिन मोरे ने कार्यक्रम को सफल सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित स्नेह भोज में काजूपाड़ा से आये सभी नागरिक, छात्र,छात्राएं और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिऔर शुभेच्छुगण शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की संसद से सड़क तक लड़ाई जारी रहेगी: डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद।

■ वर्षा गायकवाड ने भाजपा-आरएसएस पर संविधान बदलकर मनुस्मृति...