● ‘बयार परिवार’ की अनोखी पहल
● मराठी शिव गीत से शुरू, माता रानी के गुजराती गरबा गीतों से समापन
मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के इतिहास में पहली बार अवधी लोकगीतों के कार्यक्रम ‘कजरी बयार’ के मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत मराठी गाने से हुई। इसके बाद कजरी, सोहर सहित अन्य लोकगीतों पर लोग जमकर झूमे। तत्पश्चात हिंदी फिल्मों के पारिवारिक गीतों की प्रस्तुति हुई तथा कार्यक्रम का समापन माता रानी के गुजराती गरबा गीतों से हुआ। कार्यक्रम ‘बयार परिवार’ की ओर से आयोजित किया गया था।दहिसर पूर्व स्थित क्रिस्टल प्राइड हॉल में आयोजित बयार मित्र परिवार की ओर से कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया।
प्रसिद्ध गायक-संगीतकार सुरेश शुक्ल और सुश्री अंकिता दुबे ने कजरी, चैता, सोहर आदि लोकगीतों का महत्व समझाते हुए कर्णप्रिय गीत प्रस्तुत किए।


इस अवसर पर महिलाओं के लिए आलता (महावर) और चूड़ियों आदि श्रृंगार सामग्री की व्यवस्था की गई थी। कजरी सुनते हुए झूले पर बैठकर माताओं-बहनों ने महसूस किया, मानो वे सावन की कजरी का गांव में ही आनंद ले रही हैं। ‘बयार कजरी’ के इस आयोजन में महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में रही।


‘बयार’ संयोजक द्वय अनिल मिश्र और सूर्यकांत उपाध्याय ने बताया कि संस्था की ओर से कजरी का यह कार्यक्रम प्रति वर्ष होता है। इस बार हमने मराठी में महादेव के गीतों से कजरी की शुरुआत करके अवधी गीतों को प्रस्तुत किया। इसके बाद गुजराती में माता रानी के गरबा गीतों से कार्यक्रम का समापन किया। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हमें हर भाषा से प्रेम है और हम हर भाषा का सम्मान करते हैं।


‘बयार कजरी’ में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ राधेश्याम तिवारी, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, विधायक संजय उपाध्याय, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र, रेलवे अधिकारी प्रवीण राय, पूर्व सेनाधिकारी एसएन मिश्र, डॉ आरके चौबे, भाजपा नेता श्रीकांत पांडे, हरिशंकर तिवारी, भाजपा नेता रामकृपाल उपाध्याय, कांग्रेस के नेता अभय चौबे, पं कमलाशंकर मिश्र, सुभाष उपाध्याय, कांग्रेस के नेता किशोर सिंह, शिक्षाविद एसएन सिंह और शंभूनाथ मिश्रा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।


कार्यक्रम में रिटायर्ड प्रिंसिपल एसएन सिंह का उनके पूर्व छात्रों वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र, शिवसेना नेता हेमंत पांडेय, एडवोकेट हरि मिश्र, पंडित हृदय मिश्र और समाजसेवी नागेंद्र मिश्र ने विशेष सत्कार किया।


सिंह सर ने कहा कि मनपा स्कूल के छात्रों को जब सफल होते देखता हूं तो गर्व होता है कि हम शिक्षकों की मेहनत सफल हुई। कजरी के इस आयोजन में पत्रकार बड़ी संख्या में जुटे। पत्रकार गण अमित मिश्र, राजेश विक्रांत, श्रीकिशोर शाही, राजकुमार सिंह, विनोद यादव, धीरज फूलमती सिंह, अनिल पांडेय, रविंद्र मिश्र, अनिल शुक्ल, वीरेंद्र मिश्र, अविनाश पांडेय, सोनू श्रीवास्तव, विनोद मिश्र, अमर झा, विनय दुबे और वुमन्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष मनीषा गुरव सहित कई पत्रकारों की इस सांस्कृतिक आयोजन में उपस्थिति रही।


कार्यक्रम सफल बनाने में डॉ ब्रजेश पांडेय, सतीश दुबे, उमेंद्र मिश्र, रमापति उपाध्याय, एडवोकेट अशोक मिश्र, अरविंद मिश्र, अरविंद तिवारी, संतोष मिश्रा, नीरज उपाध्याय, रविंद्र उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, श्रीश उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, भगवती मिश्रा, पुष्पराज मिश्र, राजकिशोर तिवारी और धर्मेंद्र पांडेय ने सराहनीय प्रयास किया।



Good massege