मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नवी मुंबई के पाम बीच रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने अपना कहर बरपाया है। रविवार की रात करीब 2 बजे एक कार अनियंत्रित होकर चार से पांच बार पलट गई, जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


पाम बीच रोड पर चाणक्या सिग्नल के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बेलापुर से वाशी की ओर जा रही यह कार तेज रफ्तार में थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिग्नल पार करते ही ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और कार कई बार पलटते हुए सड़क पर लगे एक पोल को तोड़कर कार उल्टी दिशा में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर है।यह सड़क अक्सर तेज रफ्तार के लिए बदनाम रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि स्पीड लिमिट का पालन करें।


