अंतरराष्ट्रीय शतरंज मंच पर महाराष्ट्र का नाम रोशन – दिव्या देशमुख ने बढ़ाया भारत का गौरव:-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर ग्रँडमास्टर दिव्या देशमुख ने भारत का मान गर्व से ऊँचा कर दिया है। खास बात यह है कि महाराष्ट्र की पहली महिला ग्रँडमास्टर के रूप में विश्वविजेता बनकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतरंज की दुनिया में महाराष्ट्र का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए दिव्या देशमुख को पूरे महाराष्ट्र की ओर से हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने उपविजेता ग्रँडमास्टर कोनेरू हम्पी को भी शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहा कि इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों की चालों पर पूरे विश्व का शतरंज जगत टकटकी लगाए देख रहा था। यह भारतीय शतरंज के लिए एक अनोखा और गर्व का क्षण है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहा, “महिला विश्व चैंपियनशिप में अपने दूसरे ही प्रयास में दिव्या ने एक भारतीय कीर्तिमान स्थापित किया है। वह महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली किशोरवयीन शतरंज खिलाड़ी बनी हैं। अब वे भारत की चौथी महिला ग्रँडमास्टर भी बन चुकी हैं। अब तक उन्होंने 40 बार भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए 35 पदक जीते हैं, जिनमें 23 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।”

मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने यह भी कहा, “विश्व खिताब के लिए दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुआ यह मुकाबला पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। शतरंज जैसे खेल में भारतीय महिला खिलाड़ियों की यह छलांग अत्यंत महत्वपूर्ण है। दिव्या और कोनेरू की चालें एक-दूसरे की बराबरी की थीं। दोनों ने अपनी प्रतिभा से इतिहास रच दिया है। भारत को एक और ग्रँडमास्टर शतरंज खिलाड़ी मिली है – वह भी महाराष्ट्र से। इन दोनों का यह यशस्वी सफर देश के नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा और भारत की खेल प्रतिष्ठा को और भी ऊँचाई देगा।”

“ग्रँडमास्टर दिव्या देशमुख की यह विश्वविजयी उपलब्धि महाराष्ट्र के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने योग्य क्षण है। इस उपलब्धि के लिए दिव्या देशमुख को हार्दिक बधाई। उनके सतत प्रयास और सफलताओं के पीछे खड़े प्रशिक्षकों, मार्गदर्शकों और उनके माता-पिता तथा देशमुख परिवार को भी दिल से शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि दिव्या कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी इसी तरह की सफलता हासिल करेंगी। उन्हें ढेरों शुभकामनाएं,” ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संदेश में कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए बड़ा अभियान: 3 साल में 1.34 लाख नसबंदी का लक्ष्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका ने शहर में आवारा...

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: मीरा रोड की महिला गिरफ्तार, कुल आरोपियों की संख्या 11 पहुंची।

मुंबई वार्ता संवाददाता नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में एक...

महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सभी आरोपी बरी, ईडी को झटका।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (MSCB) घोटाले...