महाराष्ट्र सदन परिसर में बनेगा बहुउद्देशीय सांस्कृतिक केंद्र।

Date:

■ दिल्ली में महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित सांस्कृतिक भवन की रूपरेखा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी गई।

मुंबई वार्ता संवाददाता

दिल्ली में आयोजित 98वें अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन के समारोप समारोह में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिल्ली में एक बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन स्थापित किए जाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए महाराष्ट्र सदन परिसर में स्थल निर्धारित किया गया है और इसका प्रस्तावित आराखड़ा हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निवासी आयुक्त तथा सचिव आर. विमला द्वारा प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस के दिल्ली दौरे के दौरान महाराष्ट्र सदन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रीमती आर. विमला ने विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में सांस्कृतिक भवन के विषय पर विशेष रूप से विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तावित भवन में बहुउद्देशीय सभागार, भारतीय प्रशासनिक सेवा की विभिन्न परीक्षाओं के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए निवास व्यवस्था, एक विस्तृत पुस्तकालय और अध्ययन कक्ष तथा अन्य सहायक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की योजना है।

श्रीमती विमला ने महाराष्ट्र सदन परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के निवास स्थान तथा अन्य प्रशासनिक पहलुओं से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति भी दी। इसके साथ ही, महाराष्ट्र के ऋतु-विशेष फलों की प्रदर्शनी और विक्रय केंद्र तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री हेतु एक स्थायी प्रदर्शनी केंद्र की योजना की जानकारी भी दी गई।दिल्ली में एक “महाराष्ट्र महोत्सव” आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिसमें महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति को दर्शाने वाले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।

इस आयोजन के लिए आवश्यक निधि उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाया और आगामी कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए बड़ा अभियान: 3 साल में 1.34 लाख नसबंदी का लक्ष्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका ने शहर में आवारा...

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: मीरा रोड की महिला गिरफ्तार, कुल आरोपियों की संख्या 11 पहुंची।

मुंबई वार्ता संवाददाता नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में एक...

महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सभी आरोपी बरी, ईडी को झटका।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (MSCB) घोटाले...