अग्रबंधु सेवा समिति का मालाड में महारुद्राभिषेक।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

देश की समृद्धि, एकता एवं विकास की कामना का अनुष्ठान कर मुंबई की अग्रबंधु सेवा समिति द्वारा मालाड के संस्था कार्यालय में रविवार 27 जुलाई को महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया ।

संस्था के मानद सचिव उदेश अग्रवाल से उपलब्ध जानकारी के अनुसार श्रावण महीना पवित्र महीना माना जाता है ।इस लिए इस महीने में भगवान शिव की पूजा, उपासना का विशेष महत्व होता है । क्यों कि शिवलिंग में ब्रह्मा, विष्णु तथा महादेव विराजमान रहते हैं । इसलिए श्रावण मास में रुद्राभिषेक का अलग ही महत्व शास्त्रों ने बताया है ।

संस्था के ट्रस्टी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ( मुन्नू सेठ) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुधा अग्रवाल ( महिला समिति अध्यक्ष) मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे । विद्वान ब्राह्मणों के रुद्राष्टाध्याई पाठ द्वारा बोले गए मंत्र ध्वनि से अग्रवाल दंपति ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर चंदन का लेप लगा कर दूध,दही,शहद,घी,मधु, गंगाजल, गन्ने का रस आदि से भगवान का रुद्राभिषेक किया । उसके बाद भगवान शिव का विधिवत श्रृंगार कर उनकी आरती उतारी गई ।

अमरीश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में संस्था के ट्रस्टी जगदीश गुप्ता,कानबिहारी अग्रवाल, दिनेश कानोड़िया, कोषाध्यक्ष गोपालदास गोयल, उपाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, संयुक्त सचिव अनिल आर अग्रवाल,बृज किशोर अग्रवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष प्रवीण टी अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्यों में राजेन्द्र अग्रवाल,चमन अग्रवाल, महिला समिति सचिव मधू अग्रवाल, उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, संयुक्त सचिव बबीता गोयल, महिला कोषाध्यक्ष अनिता अग्रवाल, संस्था सदस्य जया गोयल, नूतन अग्रवाल, मीत अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहकर भगवान शिव का पूजन, अर्चन कर उनकी आरती उतारी ।

रुद्राभिषेक के बाद आयोजित महाभंडारे के महाप्रसाद का शिव भक्तों ने लाभ उठाया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...