मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा घरेलू विमानों की सुरक्षा पर किए गए वार्षिक ऑडिट में देश की विभिन्न कंपनियों के विमानों में कुल 263 त्रुटियाँ पाई गई हैं। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया के विमानों में सबसे ज़्यादा यानी ५१ त्रुटियाँ पाई गई हैं। दूसरे स्थान पर एयर इंडिया एक्सप्रेस है, इस कंपनी के विमानों में २५ त्रुटियाँ पाई गई हैं, जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद इंडिगो में २३ त्रुटियाँ हैं।
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के मानकों के अनुसार, प्रत्येक देश के लिए विमानों का वार्षिक सुरक्षा ऑडिट कराना अनिवार्य है। इसी के तहत यह ऑडिट किया गया है। इसमें कुछ अन्य मुद्दे भी सामने आए हैं, जिनमें एयर इंडिया में कुछ पायलटों का अपर्याप्त प्रशिक्षण, अमान्य सिमुलेटर का उपयोग और कर्मचारियों के शेड्यूल में त्रुटियाँ शामिल हैं। हालाँकि, डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि ये मुद्दे हाल ही में हुए एयर इंडिया विमान हादसे से संबंधित नहीं हैं।
हालाँकि, इन त्रुटियों के कारण विमान में सुरक्षा का मुद्दा फिर से सामने आ गया है।


