राजन बलसाने / मुंबई वार्ता

उल्हासनगर में टीजरी त्योहार के अवसर पर HERO FILMS के बैनर तले एक खास शॉर्ट मूवी बनाई गई है, जिसमें चार अलग-अलग प्रेम कहानियों को पेश किया गया है। इसमें शादी से पहले का सच्चा प्यार, स्कूल कपल की पहली मोहब्बत, 33 साल के साथ के बाद का खास तोहफ़ा और दादा-दादी की रोमांटिक मस्ती को दर्शाया गया है।


फिल्म में पम्मु टहलानी, सिमरन मोटवानी, अर्जुन परवानी. वर्षा अंबानी. गुलशन माकिजा. आशिका जेसवानी. गौरव परवानी. डिंपल जलुजा. दिव्यांका राजानी. उर्वशी चोईठानी. रोशनी परवानी.सहित कई कलाकार हैं। कास्टिंग डायरेक्टर और कॉन्सेप्ट पायल परवानी का है, जबकि निर्देशन हिरो परवानी ने किया है। पूरी फिल्म HERO FILMS के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।




