लक्ष्मण सकपाळ की पोलादपूर तालुका संपर्क प्रमुख पद पर नियुक्ति।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) की ओर से संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में पोलादपूर तालुका संपर्क प्रमुख जैसे महत्त्वपूर्ण पद पर लक्ष्मण सकपाळ की नियुक्ति की गई है।यह नियुक्ति पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के आदेशानुसार, पूर्व सांसद अनंत गीते की सिफारिश पर तथा दक्षिण रायगड जिला संपर्क प्रमुख नागेंद्र राठौड़ के सहयोग से संपन्न हुई है।

इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारी अनंत पवार, ज्ञानेश्वर मोरे, गोविंद पवार, बाबुराव रिंगे, गणेश मोरे, दत्ताराम बांदल, कृष्णा ढेबे, पुंडलिक घाडगे आदि ने पुष्पगुच्छ देकर लक्ष्मण सकपाळ का अभिनंदन किया।लक्ष्मण सकपाळ, घाटकोपर के निवासी हैं, लेकिन उनका पोलादपूर तालुका के नागरिकों से गहरा और सक्रिय संपर्क है। वे पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न आंदोलनों, उपक्रमों और चर्चा सत्रों में निरंतर सक्रिय भागीदारी निभाते आ रहे हैं।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही तालुका और उपनगर में हर्षोल्लास का माहौल निर्माण हुआ है। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह संचारित हुआ है।”पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरते हुए मैं अपनी ज़िम्मेदारी को ईमानदारी से निभाऊंगा और पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात कार्य करूंगा,” ऐसा संकल्प लक्ष्मण सकपाळ ने अपनी नियुक्ति के पश्चात व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गोरेगांव फिल्म सिटी में शूटिंग सेट के पीसीआर यूनिट में लगी आग, कोई जनहानि नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी...