श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की विशेष सत्र न्यायालय ने एक हिस्ट्रीशीटर ड्रग्स डीलर को 15 साल सश्रम कारावास और एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने 12 मई 2022 को गश्त के दौरान एक ड्रग्स डीलर समीर शब्बिर शेख उर्फ समीर परिपूरी को 110 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया था। समीर के खिलाफ माहिम पुलिस थाने में 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


इस मामले की सुनवाई के बाद विशेष सत्र न्यायालय ने समीर को 15 साल सश्रम कारावास और एक लाख रुपये दंड भरने की सजा सुनाई है। दंड राशि न भरने पर कारावास की अवधि 6 महीने बढ़ाने का आदेश भी अदालत ने दिया है।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त नागनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हीरडेकर के निर्देशानुसार उक्त मामले की कार्रवाई तत्कालीन बांद्रा ANC के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संजय चौहान, मौजूदा प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल चंदनशिवे, जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कारकर , पुलिस सिपाही अतुल सौदाडे, रंगनाथ घूगे, मोहना आह्वाड, दीप्ति दरेंकर , सुदक्षिना नेहे एवं टीम ने की है।



बुरे काम का बुरा नतीजा