श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई अंधेरी पश्चिम से तीसरी बार विधायक चुने गए अमित साटम को मुंबई भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


ज्ञात हो कि अमित साटम वर्ष 2014 में पहली बार कॉंग्रेस के दिग्गज विधायक अशोक जाधव को हरा कर विधायक बने थे।


अमित साटम मुंबई यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट है। वे पूर्व उपमुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे के सहायक के रूप में काम कर चुके हैं। वर्ष 2008-2010 के बीच वे मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं।
वर्ष 2010-13 के बीच वे मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। मीठीबाई कॉलेज से स्नातक हुए अमित साटम पहली बार 2012 में वार्ड क्रमांक-62 से नगरसेवक चुने गए थे।



बधाई
अभिनंदन