नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान का मनाया गया स्थापना दिवस।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान का स्थापना दिवस शनिवार दिनांक 23 अगस्त 2025 को आनलाइन स्ट्रीमयार्ड के माध्यम से मनाया गया। नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान का ऐतिहासिक सफर कवि सम्मेलन, व्याख्यान, साक्षात्कार, चित्र लेखन,विधाओं पर परिचर्चा एवं गीत,ग़ज़ल,छंद कार्यशाला सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम को करते हुए अपना 5 वर्ष पूरा किया।

5 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित देश के कोने-कोने से साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति देकर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।इसके पूर्व उपस्थित सभी साहित्यकारों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थी।

साहित्य के लिए त्याग और समर्पण की भावना लेकर स्थापना दिवस पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही सहित प्रीतम श्रावस्तवी, धीरेन्द्र वर्मा धीर,सीमा नयन,ममता राजपूत हीर,सुमन सिंह याशी,ममता सिंह अनिका, विनय शर्मा दीप,दिवाकर सिंह प्रबल, शिवकुमार विश्वकर्मा (कला गुरु),अनुपम पाण्डेय अनहद, प्रभंजन लाल,रंजन लाल,अंजनी कुमार द्विवेदी,जयवीर सिंह अत्री, विनोद कुमार दर्द,पूरन भट्ट,प्रीतम कुमार झा,डॉ प्रीतम कुमार झारश्मि लहर,अनीता सोनी,मनीबेन द्विवेदी, कंचनलता अमर उर्मी,अर्शी बस्तवी, संजय तिवारी,प्रो० शरद नारायण खरे,अशोक पटसरिया नादान,रवीन्द्र वर्मा,डॉ अमित कुमार बिजनौरी,राज बक्स शुक्ला,अजय कुमार मिश्र, ब्रह्माणी वीणा हिंदी साहित्यकार, सुनीता तिवारी,नूर फातिमा खातून ‘नूरी’,तरुण रस्तोगी, उमा शर्मा अर्तिका, अलका गर्ग,प्रबोध मिश्र हितैषी,किरण पाण्डेय, डॉ रामकुमार झा निकुंज,जगतभूषण राज, हर्षलता दुधोड़िया,अशोक दोषी,ज्योतिर्विद पं० कुलकांत मिश्र अबोध,राज द्विवेदी राज,अंजनी कुमार द्विवेदी ‘श्रीकांत’, राधा कौशिक,प्रवीणा सिंह राणा प्रदन्या,डॉ हर्ष मधुर,डॉ अनामिका वैश्य आईना,हिम्मत चोरड़िया, अखिलेश मिश्रा दाऊजी उपस्थित थे।

स्थापना दिवस के पश्चात प्रथम साक्षात्कार के रूप में पियुष कुमार गोयल की उपस्थिति हुई जिसमें गोयल ने आश्चर्यजनक लेखन विधा सुई,मेंहदी कोन,कार्बन को आधार बनाकर चैंलेज को पूरा किया जो सभी के समक्ष रखा। संस्था ने उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: चंद्रशेखर बावनकुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित किसानों...

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...