सीआईएससीई जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 उत्साहपूर्वक संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

सीआईएससीई जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन सेठ जुग्गीलाल पोद्दार अकॅडमी, मालाड (पूर्व), मुंबई में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस स्पर्धा में कुल 18 विद्यालयों ने भाग लिया, और विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

इस स्पर्धा के सफल आयोजन में विद्यालय की प्राचार्या रेखा आनंद तथा क्रीड़ा विभाग प्रमुख जागृति पाटिल का निरंतर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन से संपूर्ण स्पर्धा सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।स्पर्धा का संपूर्ण आयोजन और देखरेख अंतरराष्ट्रीय पंच एवं प्रशिक्षक जयेश वेल्हाळ सर तथा उनके सहयोगी शिवा स्वामी के नेतृत्व में की गई। उनके योजनाबद्ध संचालन और उत्कृष्ट व्यवस्थापन के कारण यह स्पर्धा अत्यंत सफल रही।पंच समिति प्रमुख के रूप में निशांत शिंदे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संपूर्ण स्पर्धा को नियमबद्ध और निष्पक्ष रूप से संचालित किया।

यह स्पर्धा विद्यार्थियों के लिए केवल एक प्रतियोगिता न होकर अनुशासन, आत्मविश्वास और खेलभावना को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध हुई। इस स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को आगामी राज्यस्तरीय स्पर्धा में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आरे की 65 एकड़ जमीन पर होगा वृक्षारोपण, घनता बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष...

धारावी पुनर्विकास पर सियासत तेज: 90% स्थानीयों को ‘अपात्र’ बताकर बेघर करने की साजिश—वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट को...

दक्षिण भारत ने भाजपा के विषैले विचार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को नकारा: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता केरल की जागरूक जनता ने कांग्रेस...