मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मीरा रोड पर एक इमारत का स्लैब गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में बच्चे के परिवार के सदस्य भी घायल हुए हैं और पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।


मीरा रोड के नया नगर इलाके में नूरजहाँ बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित एक मकान का स्लैब मंगलवार सुबह अचानक गिर गया। घटना के बाद नगर निगम की दमकल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची।


तीन साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्यों को इलाज के लिए मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अग्निशमन अधिकारी प्रकाश बोराडे ने बताया कि परिवार के सदस्यों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।


