अंधेरी में हुआ भव्य तीज़ महोत्सव का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

हर साल की तरह इस बार भी अंधेरी विधानसभा वॉर्ड क्रमांक ७९ में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पावन पर्व हरितालिका तीज़ महोत्सव उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। तीज़ महोत्सव का आयोजन मुंबई भाजपा के सचिव और अजय चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सुहागिनें मंगलगीत गातीं नजर आई। बता दें कि हर जगह सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं द्वारा निर्जला उपवास रखकर सायंकाल सोलहों श्रृंगार में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की और अखंड सौभाग्य की कामना की। हरितालिका तीज ने यह संदेश दिया कि परंपरा और आस्था ही भारतीय संस्कृति की असली पहचान है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में प्रमुख रूप से मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, अंधेरी विधानसभा पुर्व के विधायक मुरजी पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान महिलाओं ने मंगलगीत गाकर संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना दिया था। इसके अलावा भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया था।

मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित साटम ने महिलाओं को तीज़ की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मेहमानों का स्वागत अजय तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विद्वान-आध्यात्मिक विचारक: अश्वघोष आज क्यों प्रासंगिक हैं?

प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुडी पंडित/जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली...

मुंबई के ललित होटल में खुलेआम ड्रग्स बिक्री का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई से बचने का दावा।

श्रीश उपाध्याय / मुंबई वार्ता https://youtube.com/shorts/4E9nM-WpCIQ?si=iKXGt2ph_P2erEC0 मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ...

पश्चिम बंगाल में ‘खेला’ हुआ, भाजपा की ऐतिहासिक जीत।

श्रीश उपाध्याय / मुंबई वार्ता पश्चिम बंगाल की राजनीति में...

भीषण गर्मी के बीच जन प्रकृति सेवा की सराहनीय पहल ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय राजस्थान में भीषण गर्मी के...