मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मराठा आंदोलनकारी मनोज जारंगे पाटिल एक बार फिर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई पहुँच गए हैं। मनोज जारंगे ने एक बार फिर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। मनोज जारंगे अब सीधे मुंबई की ओर कूच कर गए हैं। मराठा आंदोलनकारी मनोज जारंगे आज सुबह मुंबई पहुँचे। जारंगे के साथ बड़ी संख्या में मराठा कार्यकर्ता मुंबई पहुँचे हैं। मनोज जारंगे ने शुक्रवार को मुंबई के आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन किया।


आज़ाद मैदान में इस आंदोलन की तैयारियाँ की गई हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आंदोलन को देखते हुए यातायात में भी बदलाव किया गया है।मनोज जारंगे की अपील पर, राज्य भर से मराठा भाई मुंबई की ओर आ रहे हैं। वे अपने वाहनों, पिकअप और चार पहिया वाहनों के साथ मुंबई के आज़ाद मैदान की ओर कूच कर रहे हैं।


इस बीच मुंबई की ओर बढ़ रहे मराठा प्रदर्शनकारियों की एक बस पलट गई और तीन लोग घायल हो गए। यह घटना मुंबई फ्रीवे एक्सप्रेसवे पर हुई है। इस हादसे में उद्धव मोहिते, शिवराम पाटिल और विकास शिंदे नाम के तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


