मुंबई वार्ता संवाददाता

पिछले वर्ष भाजपा सरकार ने बहुमत के जोर पर संविधान के विरुद्ध वक्फ सुधार अधिनियम लोकसभा और राज्यसभा में पारित कराया था। इस कानून के खिलाफ माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विभिन्न याचिकाएं दाखिल की गई थीं।आज सर्वोच्च न्यायालय ने इस सुधार अधिनियम की कई धाराओं पर रोक लगाते हुए अंतरिम आदेश दिया है। इस आदेश का कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री नसीम खान ने स्वागत किया है।


नसीम खान ने कहा कि, “मोदी सरकार को लगता है कि केवल बहुमत के बल पर वे संविधान के विरुद्ध निर्णय ले सकते हैं। लेकिन आज के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि किसी भी बहुमत के आधार पर इस देश में संविधान के खिलाफ निर्णय नहीं लिया जा सकता।”




