पी.एन. दोशी महाविद्यालय में अभिव्यक्ति 2025 का भव्य आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

श्रीमती पी. एन. दोशी महिला महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम“अभिव्यक्ति 2025” का आयोजन किया गया। समापन सत्र के अवसर पर मुख्य अतिथि ‘हमारा महानगर’ के स्थानीय संपादक एवं मुंबई हिन्दी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे ने विश्व में हिन्दी के महत्व, भाषा के बदलते स्वरूप, युवा पीढ़ी की भाषा, भारतीय भाषाओं की विविधता तथा पत्रकारिता की भाषा पर गहन विचार व्यक्त किए।

प्राचार्या डॉ. आशा मेनन की अध्यक्षता में उपप्राचार्या प्रो. मधुमिता बंधोपाध्याय ने आशीर्वचन दिया तथा विभागाध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश दुबे ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका डॉ. कंचन यादव एवं गीतांजलि त्रिपाठी ने किया तथा आभार प्रदर्शन ज्योति सिंह ने किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन कविता गायन प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न रचनाकारों की कविताओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया।

प्रतियोगिता का संचालन छात्रा एकता सूर्यभान एवं प्रगति वर्मा ने किया। विजेताओं का चयन निर्णायक मंडल के डॉ. विनोद झाल्टे और हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश दुबे ने किया।दूसरे दिन रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिन्दी दिवस विषय पर आकर्षक एवं सृजनात्मक रंगोलियाँ प्रस्तुत कीं। कुछ प्रतिभागियों ने समाचार पत्र जैसे वेस्ट मटेरियल का प्रयोग कर नवाचार का परिचय दिया। संचालन छात्रा प्रतिभा नायक एवं नैंसी गुप्ता ने किया।

निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन भूम्बे, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश दुबे तथा प्राध्यापिका ज्योति सिंह शामिल रहीं। समारोह में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

SIR पर हर्षवर्धन सपकाल का आरोप: ‘3.28 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए’, संदिग्ध मतदाताओं की सूची बूथवार जारी करने की मांग।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन...

सांताक्रूज में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने के आरोप में भोजपुरी अभिनेता गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता सांताक्रूज पूर्व में एक बुजुर्ग महिला...